Your Cart
  • +91-8448748257

Providing worldwide services on All types of Puja and Ritual

Translate:

Taurus Horoscope 2020 – Taurus Yearly Horoscope 2020

Taurus Horoscope (वृषभ) 2020

aries

वर्ष 2020 वृषभ राशि के लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। इस वर्ष आपको शनि की ढैय्या से छुटकारा मिलेगा। देखा जाएँ तो वर्ष के शुरुआती दिन आपके लिए अच्छे साबित होने वाले है। ये साल नवीनतम सफलताओं तथा उपलब्धियों से भरा रहेगा क्योंकि वर्ष 2020 की शुरुआत के समय आपकी राशि के स्वामी शुक्र आपकी राशि से भाग्य स्थान में विराजमान रहेंगे इसलिए ये वर्ष आपकी उन्नति का रहेगा।

वैवाहिक जीवन में मधुरता आयेगी। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा, सब कुछ बढ़िया रहेगा। प्रेम संबंध अच्छे बने रहेंगे। पैतृक धन-संपत्ति मिलने के संकेत मिल रहे है। इस वर्ष शनि आपकी राशि के नौवें भाव में 24 जनवरी को विराजमान होंगे तथा साल के शुरुआत में राहू आपके दूसरे भाव में विराजमान होंगे और फिर से 23 सितंबर को ये आपके पहले भाव में स्थित होंगे।

गुरु यानि बृहस्पति 30 मार्च को मकर राशि के नौवे भाव में प्रवेश करेंगे, इसके बाद 30 जून को फिर से ये धनु राशि में प्रवेश करेंगे और मकर राशि के नौवें भाव में प्रत्यक्षदर्शी होंगे। इस वर्ष शुक्र 31 मई से लेकर 8 जून तक दूसरे भाव में अस्त रहेगा। आइये जानते है वर्ष 2020 वृषभ राशि के लोगों के जीवन में क्या बदलाव लेकर आया है।

करियर

वर्ष 2020 जनवरी 24 तक कामकाज में थोड़ी दिक्कते हो सकती है क्योंकि 24 जनवरी तक शनि की ढैय्या करियर में दिक्कते उत्पन्न करेंगी परन्तु 24 जनवरी के बाद कामकाज में बरकत होगी। शनि की ढैय्या ख़त्म होने के बाद कामकाज अपनी रफ़्तार पकड़ेगी और आपको अच्छा धन लाभ होगा। जो लोग अभी अभी अपना करियर शुरू कर रहे है, उन्हें मनवांछित सफलता मिलेगी। जॉब के नए ऑफर वृषभ राशि के लोगों को मिलने वाले है। फरवरी महीना धन लाभ के लिए उत्तम साबित होगा। फरवरी के बाद मई महीने के बीच कामकाज से सम्बंधित लम्बी दूरी की यात्राएं होंगी। सरकारी नौकरी के अवसर मिल सकते है। व्यापार करने वाले लोगों के व्यापार का विस्तार हो सकता है। आय के नवीन स्रोत उत्पन्न होंगे। अक्टूबर के बाद व्यापार में वृद्धि होगी परन्तु जून से अगस्त तक काम मंदा रहेगा। इस वर्ष के आखिरी 4 महीने में अचानक लाभ होगा। कुल मिलाकर यह वर्ष 2020 कामकाज के लिए उत्तम है।

वैवाहिक जीवन

इस वर्ष के शुरुआती महीनों में मंगल आपके 7 वें भाव में विराजमान रहेंगे जिसके फल स्वरुप आपको अपने दाम्पत्य जीवन में वैचारिक मतभेद तथा तक्रार का सामना करना पड़ेगा।इस वर्ष के मध्य काल में आप जीवनसाथी के साथ यात्राओं पर जा सकते है, मंगल ग्रह की शुभता के कारण परस्पर संबंधों में मधुरता आयेगी। जो जातक विवाह करने की सोच रहे है उनके लिए इस वर्ष विवाह के योग बन रहे है, समय को जाने न दे सोच विचार कर शादी के बारे में सकारात्मक निर्णय ले सकते है। स वर्ष धार्मिक तथा मांगलिक कार्य में सहभागी होंगे। अगस्त से अक्टूबर तक जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है, सचेत रहने की आवश्यकता है, समय पर डॉक्टर से परामर्श लें। इस वर्ष संतान प्राप्ति की खुशखबरी आपको मिल सकती है, मन प्रसन्न रहेगा, कुल मिलाकर वृषभ राशि के लोगों के लिए यह वर्ष मिलाजुला रहने वाला है।

आर्थिक स्थिति

यह वर्ष आर्थिक स्थिति और मजबूत करने वाला है क्योंकि इस वर्ष के शुरुआत में ही केतु का भाग्य स्थान में शनि, गुरु, सूर्य और बुध के साथ होना आपके लिए धन की स्थिति अच्छी करने के संकेत दे रहा है। धन भाव के स्वामी शुक्र ग्रह आपकी राशि के कर्म भाव में रहने वाले है। शुक्र धन, वैभव, ऐश्वर्य के कारक माने जाते है। इस वर्ष अचानक धन मिलने के योग बन रहे है या कोई गुप्त धन मिलने के संकेत मिल रहे है। अपने भूतकाल मा अगर कोई पैसों का निवेश किया है तो वर्तमान में उसका अच्छा लाभ आपको होने वाला है। इस वर्ष अगर आप शेयर मार्किट में धन लगाने की सोच रहे है तो बड़ों की सलाह अवश्य ल अन्यथा पैसा डूब सकता है। इस वर्ष के मध्य काल में नवीन जॉब के अच्छे अवसर मिल सकते है, समय का सदुपयोग करें तथा वेतन में वृद्धि भी हो सकती है। इस वर्ष आप अपनी सुख-सुविधाओं पर अधिक धन खर्च कर सकते है, धन को बर्बाद न करने की सलाह यहाँ आपको दी जाती है।

शिक्षा

इस वर्ष शनि आपके आठवें भाव में विराजमान रहेंगे, जिसके कारण आपको शिक्षा प्राप्ति में कुछ दिक्कते आ सकती है, परन्तु अप्रैल के बाद स्थिति बेहतर हो जायेगी। इस वर्ष मेहनत अधिक करनी पड़ेगी, तभी मन मुताबिक सफलता मिलेगी। मार्च से जून के दरम्यान आपकी राशि का छठा भाव शनि, मंगल और राहू से प्रभावित रहेगा, इसलिए इस समय परीक्षा-प्रतियोगिता के लिए अच्छा साबित होनेवाला है। अक्टूबर का महीना आपके लिए उत्तम रहने वाला है शनि और मंगल दोनों अनिष्टकारी ग्रह प्रतिस्पर्धों के छठे भाव को प्रभावित करेंगे।

प्रेम सम्बन्ध

वर्ष 2020 में आपकी लव लाइफ और ज्यादा रोमांटिक बननेवाली है। शुक्र ग्रह को प्रेम का कारक ग्रह माना जाता है, आपकी राशि से पंचम भाव के स्वामी सूर्य की अवस्था लव लाइफ को प्रभावित करती है। वर्ष की शुरुआत के समय में आपकी राशि से पंचमेश सूर्य का भाग्य स्थान में होना और सप्तम भाव के स्वामी शुक्र का कर्म भाव में होना लव लाइफ में प्यार और रोमांस के लिए अच्छे योग बना रहा है। आपके प्रेम संबंधों में ताजगी देखने को मिलेगी। परस्पर संबंधों में मधुरता देखने को मिलेगी। जो प्रेमी जोड़े इस वर्ष शादी के बंधन में बंधना चाहते है, उनके लिए यह वर्ष काफी अच्छा व्यतीत होनेवाला है। जो जातक अभी तक किसी तरह की रिलेशनशिप में नहीं है उनको भी किसी ख़ास के साथ प्यार का इजहार करने का मौका मिलनेवाला है, आपकी अपने कामकाज के क्षेत्र में किसी से प्यार हो सकता है। शुक्र ग्रह और चंद्रमा दोनों ही शुभ भाव में होने के कारण आपको अपने लव पार्टनर का पूरा सहयोग मिलने वाला है। यह वर्ष प्रेम संबंधों में मजबूती लानेवाला वर्ष सिद्ध होगा।

पारिवारिक जीवन

इस वर्ष पारिवारिक सुख में समस्याएं आनेवाली है। इस वर्ष राहू आपकी कुंडली के दूसरे भाव में विराजमान होने के कारण आपको कोई अशुभ समाचार मिल सकता है। कोई पारिवारिक शुभ समाचार मिलनेवाला होगा उसमे विलम्ब हो सकता है। अप्रैल से मई के माह में परिवार में किसी का आगमन या बच्चे का जन्म हो सकता है, जिसके कारण पारिवारिक वातावरण में खुशियाँ देखने को मिलेंगी। कोई मांगलिक कार्य या घर में किसी के शादी समारोह में आपको शामिल होने का अवसर मिलेगा। सितम्बर के माह में पिता के साथ अच्छे सम्बन्ध स्थापित होंगें और दूसरी तरफ सितम्बर से अक्टूबर के महीने में शत्रु पराजित होंगें। इस वर्ष परिवार के लिए नया घर, वहन या जमीन की खरीदारी हो सकती है। कई बार घर का ही कोई सदस्य परस्पर रिश्तों में दरार डालने की कोशिश करेगा इसलिए संभलकर रहें। पारिवारिक दृष्टि से देखा जाए तो यह वर्ष आपके लिए मिलाजुला रहनेवाला है।

स्वास्थ्य

वर्ष 2020 के शुरुआत में ही शारीरिक ऊर्जा में कमी महसूस होगी। गुरु आपके आठवें भाव में विराजमान होने के कारण आपको शारीरिक परेशानियाँ आनेवाली है। इस समय आप अपने खान-पान का ध्यान जरुर रखें। फास्टफूड खाने से परहेज रखे अन्यथा आपका वजन बढ़ सकता है और आपको दिक्कते होंगी। इस वर्ष माता-पिता का स्वास्थ्य भी खराब रहने के संकेत मिल रहे है। आपका अधिकतर धन डॉक्टरी इलाज में खर्च होगा। इस वर्ष के मध्य काल में मौसमी बीमारियों से बचना मुश्किल होगा, पेट से सम्बंधित दिक्कते आपको परेशान करेंगी। मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है जो शारीरिक सुख पर असर डाल सकता है। जनवरी से लेकर मार्च तक मिथुन राशिगत राहू का गोचर आपके स्वास्थ्य के लिए पीड़ादायक रहनेवाला है, इस दरम्यान आपको आँख, कान, कन्धा और गर्दन से सम्बंधित दिक्कते होंगी।

जुलाई से सितंबर तक आपको मौसमी बिमारियों से बचना होगा वैसे इन महीनो में सेहत ज्यादा खराब होने के योग नहीं है, छोटी-मोटी बीमारियाँ बनी रहेंगी। अक्टूबर से दिसम्बर तक आपकी सेहत ठीकठाक रहनेवाली है परन्तु कामकाज का बोझ आपको परेशान कर सकता है। हालांकि राशि स्वामी शुक्र की स्थिति और लग्न भाव में पाप ग्रह राहू मौजूद होने के कारण आपको सिर, आँख से सम्बंधित दिक्कते तथा भ्रमित होने की बीमारी का सामना करना पड सकता है।

13 comments

  1. […] Horoscope 2020 – Astrology 2020 Yearly Predictions Taurus Horoscope 2020 – Taurus Yearly Horoscope 2020 […]

  2. […] Taurus Horoscope 2020 – Taurus Yearly Horoscope 2020 […]

  3. […] Taurus Horoscope 2020 – Taurus Yearly Horoscope 2020 […]

Leave a Reply
Certified Priests

Vedic Patashala certified and experienced priests.

Vedic Standard

All rituals follow Vedic Standards and Procedures.

High Quality Samgri

High-quality Samagri to ensure a pleasant Puja experience.

Gauranteed Punctuality

Guaranteed Punctuality and Authenticity.

error: Content is protected !!